Posts

गुलकंद

  1-गुलाब से बने गुलकंद में गुलाब का अर्क होता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और तरोताजा रखता है। यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में गुलकंद स्फूर्ति देने वाला एक शीतल टॉनिक है,जो गर्मी से उत्पन्न थकान, आलस्य, मांसपेशियों का दर्द और जलन आदि कष्टों से बचाता है। 2- गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। भोजन के बाद गुलकंद का सेवन भोजन को पचाने के लिए फायदेमंद है और इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। 3- दिल की बीमारी में अर्जुन की छाल और देसी गुलाब मिलाकर उबालें और पी लें, हृदय की धडकन अधिक हो तो इसकी सूखी पंखुडियां उबालकर पीएं। आँतों में घाव हो तो 100 ग्राम मुलेटी ,50 ग्राम सौंफ ,50 ग्राम गुलाब की पंखुडियाँ तीनों को मिलाकर 10 ग्राम की मात्रा में लें। इसका 100 ग्राम पानी में काढ़ा बनाकर पीएं। 4-गर्मी के कारण चेहरे पर उत्पन्न छोटी-छोटी फुं सियाँ (एक्ने) गुलकंद के सेवन से धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। बच्चों में कृमि कष्ट (पेट में कीड़े) होने पर बाइविडिंग का चूर्ण गुलकंद में मिलाकर एक-एक चम्मच सुबह-शाम ...

इन असरकारक चीजो से मजबूत कीजिये अपना इम्युनिटी सिस्टम को

  (1) रसदार फल :- संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहें तो पूरे फल खाएँ और चाहें तो इनका रस निकालकर सेवन करें। (2) तुलसी :- तुलसी का धार्मिक महत्व अपनी जगह है मगर इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें। (3) सलाद :- भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन जरूरी होता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक हमारे लिए पर्याप्त होता है। (4) चोकर सहित अनाज :- गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी तथा प्रतिरोध क्षमता चुस्त-दुरुस्त रहेगी। (5) अंकुरित अनाज :- अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है।...

लम्बी आयु और अधिक समय तक जवान रहना चाहते हैं

  अगर आप लम्बी आयु और अधिक समय तक जवान रहना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में ये उपयोगी नुस्खे जरूर अपनाये **** इन्हें अपनाये एवं शेयर करे ----- आइये जाने इन ढलती उम्र और जवानी को रोकने के उपाय। 1. गाजर। गाजर के नियमित सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता हैं। गाजर में पाया जाने वाला केरोनाइड्स ढलती उम्र के असर को प्रभावी ढंग से कम कर देता हैं। एक शोध में पाया गया के महिलाओ की बजाये पुरुष अधिक मात्रा में केरोनाइड्स का सेवन करते हैं और लम्बी ज़िंदगी जीते हैं और महिलाओ की आयु अपेक्षाकृत उनसे कम होती हैं। 2. गिलोय। गिलोय में प्रतिजीवी एवं रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने वाले तत्व पाये जाते हैं। इस दिशा में हुए अध्ययन बताते हैं के गिलोय में ऐसी गुणवत्ता पायी जाती हैं, जो विषाणुओं का प्रतिरोध करने में समर्थ होती हैं। गिलोय प्रभाव शाली ढंग से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दबाती हैं, जिसके फलस्वरूप हमारे शरीर को विविध संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं। जिससे व्यक्ति लम्बी आयु और चिर यौवन प्राप्त करता हैं। 3. आंवला एक लोक कहावत के अनुसार ” जो नित आंवला खात हैं, प्रात : पिय...

डायबिटीज में शहद खा सकते है क्या ?

  डायबिटीज में शहद खा सकते है क्या ? जब शरीर में कफ़ बढ़ जाता है और 6  धातुओं को ख़राब करता है और बाद में पित्त और वात भी आ जाता है | अब हमें ऐसी दवा चाहिए जो कफ को कम करें |  कफ - गुरु ,ठंडा ,मंद ,चिपचिपा , स्थूल है | जल और पृथ्वी बना है |  पेशाब ज्यादा आता है |  शहद मधु और कषाय है और रुक्ष है |  ज्यादातर मरीजों का वजन बढ़ा रहता है , फैटी लीवर भी हो सकते है | शहद लेखन (पतला करना ) का भी काम करता है | वाजीकारक है |  एक चम्मच आवंला + १ चम्मच शहद + 1 /4 चम्मच हल्दी खाली पेट लो |  20 ग्राम  नागरमोथा को 2 लीटर पानी में उबाले और जब आधा हो जाये तो २ चम्मच शहद डालकर सारा दिन पीये | गिलोय 20  ग्राम रस  + शहद 

Blood-Brain-Body-Dhatu

खून साफ़ करने के साथ शरीर बढ़ाना है |  जिनको खून को ठंडा करना है ,गर्मी बहुत लगती है ,गुस्सा बहुत आता है , दिमाग हाइपर रहता है या गर्मी या पित्त से परेशान है |  शरीर में जलन -चाहे शराब पीने से होती हो या रात को हाथ पैर में जलन होती हो ,पेट ,हाथ मुँह ,सिर ,कमर  कमजोर है ,पतले है या कमजोर है  सर्वोत्तम गुणवत्ता का खून बनाना , अगर बेकार हो जाये तो पीलिया ,शरीर से खून निकलना ,ऑंखें पीली होना ,पीला पेशाब आना ,लूज मोशन होना  सर्वोत्तम कफ के लिए  रक्त पित में ये सब उपयोगी है |  अक्टूबर में ज्यादा उपयोग करें क्योंकि शरीर में गर्मी इस समय ज्यादा होती है |  केला  खजूर  नारियल  अखरोट - सुबह या खाने के बाद 1 -2 गिरी खाएं |  पिस्ता - नमक लगाकर न खाएं  चिरोंजी - किन के लिए फायदेमंद है ? जिनके शरीर में खून की कमी है  थैलीसीमिया  ब्लीडिंग  नशे से परेशान लोग है और खून ख़राब हो गया है |  जिनके लीवर में गर्मी बड़ी हुए है | 

च्यवनप्राश

च्यवनप्राश कौन ले ? खांसी , सुखी खांसी ,खांसते हुए सीने में दर्द , श्वास लेने में दिक्कत ,अस्थमा , क्षय रोग ,एलर्जी की तकलीफ , ब्रॉंकइटिस  जो सूखते जा रहे है  जो लोग वृद्ध है ( वृद्धा अवस्था में वात बढ़ता है , वात वायु और आकाश से बना है ,ये धातुओं को सूखा देता है ) बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जैसे हाइट न बढ़ना ,दिमागी कमजोरी ,आटिज्म  गले का ज्यादा इस्तेमाल होता है जैसे भाषण देना , टीवी एंकर तो च्वयनप्राश इस्तेमाल करें | गले से ऊपर की बीमारियों में |  ह्रदय रोगों में (हृदय कमजोर है जैसे आहट से डर जाना ,हार्टबीट तेज है इत्यादि , कोलेस्ट्रॉल में उपयोगी नहीं है क्योंकि ये टॉनिक है | ) वात रकता (गाउट ) - छोटी छोटी उँगलियों में दर्द होता है |  बिपासा - बार बार प्यास लगना |  मूत्र , शुक्र की बीमारियां  मेध से सम्बंधित , इन्द्रियों से सम्बंधित बीमारियां  जैसे कान ,आँख ,नाक, जीभ इत्यादि  कैसे लेना सर्वश्रेष्ठ है? ---------------------- कुटिया में रहकर केवल चय्वनप्राश लेना और केवल दूध पीना सर्वश्रेष्ठ है |  10 -12 ग्राम खाली पेट सु...